ठाणे

Published: Jun 01, 2021 06:14 PM IST

Protestउल्हासनगर में रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शिवसैनिकों ने किया आंदोलन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

उल्हासनगर. केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार  (BJP Government) के 7 साल के कार्यकाल में मंहगाई (Inflation) आसमान छू रही है। डीजल (Diesel), पेट्रोल (Petrol) और रसोई गैस (LPG) की कीमतें डबल हो गई हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जोड़ी वैक्सीन सहित केंद्र से संबंधित मदद में महाराष्ट्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। आगामी चुनाव में राज्य की जनता भाजपा को जरूर सबक सिखाएगी, यह कहना है उल्हासनगर शिवसेना शहर प्रमुख राजेंद्र चौधरी का।

मंगलवार की दोपहर शिवसेना कि शहर शाखा के माध्यम से बढ़ती मंहगाई के चलते केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवसेना के शहर प्रमुख राजेंद्र चौधरी ने ऊक्त आरोप लगाया।

मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी 

इस मौके पर उप शहर प्रमुख राजेंद्र साहू , युवा सेना के शहर अधिकारी बाला श्रीखंडे, संदीप गायकवाड़, नगरसेवक अरुण आशान , कैलाश तेजी, दिलीप गायकवाड़, महिला प्रमुख मनीषा भानुशाली आदि के अलावा अन्य पदाधिकारी इस आंदोलन में शामिल हुए व शहर के मुख्य चौक शिवाजी चौक पर शिवसेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।