ठाणे

Published: Dec 26, 2022 05:14 PM IST

Ulhasnagar Newsउल्हासनगर में वालधुनी नदी पर बना पुल छह लाइन का हुआ, MP श्रीकांत शिंदे के हाथों हुआ लोकार्पण

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

उल्हासनगर : उल्हासनगर शहर (Ulhasnagar City) से गुजरने वाले राज्य महामार्ग क्रमांक 76, कल्याण (Kalyan) और उल्हासनगर (Ulhasnagar) की सीमा पर वालधुनी नदी (Waldhuni River) पर बने नए पुल का लोकार्पण समारोह सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे (MP Dr. Shrikant Shinde) ने किया इससे सटकर भी पुल था, अब वालधुनी नदी पर बने दोनों पुल मिलाकर छह लाइन हो गए है। जिससे कब ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।  

स्टेट हाइवे 76 कल्याण, उल्हासनगर, अंबरनाथ से बदलापुर तक जाता है। 2015 में इस सड़क को 100 फीट तक चौड़ा किया गया था। लेकिन कल्याण ने बाई की मूर्ति के पास वालधुनी नदी पर बने पुल और रेलवे फ्लाईओवर दोनों संकरे थे, 2018 में पुराने पुल के पास वालधुनी नदी पर नया पुल बनाया गया, लेकिन पुराना पुल जर्जर होने के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी ने उस स्थान पर नया पुल बनाने की मांग की थी। इस मांग को स्वीकार करते हुए दो साल पहले साढ़े पांच करोड़ की लागत से नए पुल का काम शुरू हुआ था। एक महीने पहले पुल का काम पूरा हो गया था, लेकिन लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण और सांसद श्रीकांत शिंदे की व्यस्तता के चलते उद्घाटन में देरी हुई। आखिर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सांसद श्रीकांत शिंदे ने फीता काटकर इस पुल का उद्घाटन किया। 

ये नेता रहे मौजूद 

विधायक कुमार आयलानी, कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड़, उल्हासनगर की पूर्व मेयर लीलाबाई आशान, मीना आयलानी, शिंदे शिवसेना के गोपाल लांडगे, बीजेपी के जिला अध्यक्ष जमुनू पुरसवानी, शिंदे शिवसेना के शहर प्रमुख राजेंद्र सिंह भुल्लर, महेश सुखरमानी, लाल पंजाबी, कुलवंत सिंह सोहता, राम परवानी, मंगला चांडा, नाना बागुल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

राजेंद्र चौधरी की उपस्थिति बनी चर्चा का विषय!

पिछले सप्ताह ठाकरे गुट के शहर प्रमुख राजेंद्र चौधरी समेत 15 लोगों के खिलाफ स्थानीय सेंट्रल पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रात भर पुलिस स्टेशन में बिठाकर कर रखा था। दो दिन बाद चौधरी सीधे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने वर्षा पहुंचे। उसके बाद चर्चा थी कि राजेंद्र चौधरी बड़े समारोह में शिंदे ग्रुप में एंट्री करेंगे, लेकिन रविवार को चूंकि पुल का उद्घाटन उनके पैनल के बगल में था। इसलिए राजेंद्र चौधरी, बाला श्रीखंडे और अन्य लोग कार्यक्रम स्थल आए। सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने भी चौधरी को अपने पास बुलाया और चौधरी से उद्घाटन स्थल पर नारियल फोड़ने को भी कहा इससे अब यह पक्का हो गया है राजेंद्र चौधरी शिंदे गुट के साथ हो गए है।