ठाणे

Published: May 31, 2023 05:06 PM IST

Bhiwandi Newsभिवंडी तालुका में आंधी का कहर, 589 घरों के उड़े पतरे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

भिवंडी: भिवंडी तालुका (Bhiwandi Taluka) स्थित पडघा (Padgha) में शाम को अचानक आई जोरदार आंधी (Storm) से क्षेत्र में अनेकों घरों का नुकसान हुआ है। करीब 15 मिनट चली जोरदार आंधी की वजह से पडघा, बोरीवली (Borivali) क्षेत्रों के आसपास घरों पर लगे छप्पर, कबेलू, पतरा उड़ गए हैं। मार्ग किनारे वृक्ष और कई पुराने इलेक्ट्रिक पोल (Old Electric Pole) भी आंधी से उखड़ गए। संयोगवश कोई जान हानि का नुकसान नहीं हुआ है। पीड़ित नागरिकों ने शासन से जल्द से जल्द आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पड़घा क्षेत्र में आए जोरदार आंधी की वजह से देखते ही देखते करीब 589 घरों का नुकसान हुआ है। पड़घा मंडल अधिकारी की जांच में बोरिवली, देवली, अर्जुनली, भादाणे में करीब 350 और राहूर मंडल अधिकारी क्षेत्र में राहूर, कुंभारशीव भोकरी डोहाले वांद्रे तलेवली, कांदली में 114 और अनगांव मंडल अधिकारी क्षेत्र वाफाले दले पाडा और कुरुंद में 125 घरों को मिलाकर कुल 589 घरों के पतरे तेज हवा में उड़ गए हैं।

10 लोग हुए आंशिक रुप से घायल

तेज हवा की वजह से 10 लोग आंशिक रूप से घायल हुए जिन्हे प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है। शासन द्वारा 25 परिवारों को बोरिवली स्थित जिला परिषद उर्दू शाला में रखा गया है। उक्त जानकारी भिवंडी तहसीलदार अधिक पाटिल ने देते हुए पीड़ित परिवारों की शासन द्वारा हर संभव आर्थिक मदद किए जाने का भरोसा दिया है।