ठाणे

Published: Aug 09, 2022 06:01 PM IST

Thane Swine Flu Updateठाणे में बढ़ रही स्वाइन फ्लू से मौत, अब तक दर्ज हुए इतने मामले

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Photo

ठाणे : जिले में स्वाइन फ्लू (Swine Flu) से एक और मरीज (Patient) की मौत हो गई है। इस प्रकार कुल मृतकों (Death) का आकड़ा छह तक पहुँच गया है। जबकि इस बीमारी से कुल 283 लोग संक्रमित हो चुके है। वहीं ठाणे महानगरपालिका इस बीमारी का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। क्योंकि सबसे अधिक 206 मरीज यही से सामने आया है।  ऐसे में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ठाणे जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिला वासियों से इस बीमारी से सतर्क रहने और सावधानियां बरतने की अपील किया है। जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। जिले में एक और मरीज की मौत हुई है। जोकि कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका निवासी था। इस प्रकार जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या छह हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों में जिसमें पहले से कोई बीमारी थी अथवा वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। पांच दिन पहले जिले में मरीजों की संख्या 210 थी। पांच दिन में इसमें 73 का इजाफा हुआ है और स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 283 पहुंच गई है। इसमें सबसे ज्यादा 206 मरीज ठाणे शहर के हैं। उसके बाद कल्याण-डोंबिवली 44, नवी मुंबई 22, मीरा भयंदर पांच, ठाणे ग्रामीण तीन, बदलापुर दो और अंबरनाथ में एक मरीज है।  इनमें से 136 मरीजों का अभी जिले में इलाज चल रहा है। वहीं, शेष 141 मरीजों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। 

ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र सबसे अधिक मौतें 

जिले में अब तक छह मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसमें से चार मरीज ठाणे शहर के हैं। वहीं, कल्याण-डोंबिवली और अंबरनाथ क्षेत्रों में एक-एक मरीज हैं।  जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या पांच थी। कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में एक मरीज की मौत के साथ यह संख्या छह पहुंच गई है। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में मरने वाले मरीज की उम्र 70 साल थी। कुछ दिन पहले उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ था। दो दिन पहले इस मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मरीज की मौत की सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग को दी गई।