ठाणे

Published: May 08, 2023 07:40 PM IST

Badlapur Newsबदलापुर में आवारा कुत्तों का आतंक, दो दिनों में इतने लोगों को काटा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Photo

बदलापुर: बदलापुर (Badlapur ) में शुक्रवार और शनिवार इन दो दिन में 48 लोगों को आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के काटने की घटना सामने आयी हैं। घटना बदलापुर के दत्तवाड़ी (Dattwadi) इलाके की है। कुत्ते के शिकार बने मरीजों (Patients) का इलाज बदलापुर ग्रामीण अस्पताल और उल्हासनगर के सरकारी सेंट्रल अस्पताल में चल रहा हैं। बदलापुर शहर में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है। यह परेशानी शहर के नागरिकों को उठानी पड़ रही है। पिछले कुछ महीनों में कुत्तों के काटने के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मार्च माह में 299 लोगों को कुत्तों ने काटा हैं।  इसमें 34 घरेलू और 265 आवारा कुत्ते शामिल हैं। अप्रैल माह में 292 नागरिकों को कुत्तों ने काटा इनमें 48 पालतू और 243 आवारा कुत्तों का समावेश है। मई महीने की शुरुआत में पहले पांच दिनों में 101 लोगों को कुत्तों ने काटा है। इसमें 6 घरेलू और 95 आवारा कुत्ते शामिल हैं। मई माह में पिछले दो दिनों में दत्तवाडी मोहल्ले में 48 लोगों को कुत्तों ने काटा हैं।  शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ने से नागरिकों में भय का माहौल निर्मित हो गया है।

नगरपालिका प्रशासन के प्रति बढ़ा लोगों का गुस्सा

नगरपालिका प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।  इसको लेकर नागरिकों में नाराजगी व्यक्त की जा रही है। नागरिक अब मांग कर रहे हैं कि प्रशासन शहर में कुत्तों की सुध ले,  ग्रामीणअस्पताल में कुत्तों के काटने से मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गयी और अस्पताल के कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। सरकारी ग्रामीण अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इन मरीजों का सही तरीके से इलाज किया जा रहा हैं।