ठाणे

Published: Nov 17, 2021 03:50 PM IST

KDMC KDMC के तोड़ू दस्ते ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर किया जमींदोज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

कल्याण: कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (Kalyan-Dombivli Municipal Corporation) की अवैध निर्माणों (Illegal Construction) के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में केडीएमसी (KDMC) के तोड़ू दस्ते ने डी. एन. सी.विद्यालय के पीछे स्थित एक अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए निर्माण को जमींदोज कर दिया। जिससे परिसर के अवैध निर्माण करने वाले लोगों में खलबली मच गई हैं। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के अधिकारियों के अनुसार आगे भी अवैध निर्माणों पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

  कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विजय सुर्यवंशी के आदेशानुसार, केडीएमसी के प्रभाग क्षेत्र अधिकारी सहायक आयुक्त रत्नप्रभा कांबले ने डोंबिवली पूर्व में क्षेत्र का दौरा किया और डी. एन. सी.स्कूल के पीछे शिरसाट में जी+1 भवन के अनधिकृत निर्माण को तोड़ू दस्ते के माध्यम से तोड़ू कार्रवाई कर  बेदखल कर दिया गया। 

यह कार्रवाई नगर निगम अतिक्रमण उन्मूलन विभाग के कर्मचारियों और भारी  पुलिस सुरक्षा के दौरान एक पोकलेन मशीन की मदद से की गई। सहायक आयुक्त के अनुसार आगे भी इसी तरह अवैध निर्माणों के खिलाफ  तोड़ू कार्रवाई जारी रहेगी।