ठाणे

Published: May 30, 2021 04:47 PM IST

Black Dayकेंद्र सरकार के 7 वर्षों के कार्यकाल के विरोध में उल्हासनगर कांग्रेस ने मनाया काला दिन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

उल्हासनगर. रविवार को केंद्र सरकार  (Central Government) को 7 वर्ष पूरे हुए है। कांग्रेस (Congress) ने आरोप लगाया कि इन सात वर्षों में भाजपा (BJP) ने देश को पतन के कगार पर खड़ा कर दिया है। स्थानीय कांग्रेसियों ने कुर्ला कैम्प (Kurla Camp) में सरकार के प्रतिकात्मक पुतले खड़े कर काले झंडे दिखा कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले के आदेश पर कांग्रेस की उल्हासनगर प्रभारी रानी अग्रवाल और जिला अध्यक्ष रोहित सालवे  के नेतृत्व में ऊक्त विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा सरकार के सात वर्षों के  विरोध में घोषणा दी गई।

प्रभाग समिति-4 की सभापति अंजली सालवे,  साऊथ ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धड़के,  सेंट्रल ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बहरानी, महिला अध्यक्ष सुजाता शास्त्री, सेवादल के जिलाध्यक्ष शंकर आहूजा, महेश मिरानी, मनोहर मनुजा, दीपक सोनोने, रोहित आव्हाड, मनीषा महाकाले, नारायण गेमनानी, अनिल सिन्हा,  सूरज वसीटा, ज्योति लबाना, पुष्पा शिंदे, सुधा जोगलेकर, पवन मिरानी, विशाल सोनावणे, अनिल डोडेजा, ज्ञानेश्वर गायकवाड़, दिगंबर हजारे आदि पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित थे।