ठाणे

Published: Jun 26, 2023 10:54 PM IST

Navi Mumbai Newsनवी मुंबई में जल्द ख़त्म हो जाएगी पानी की कटौती, मोरबे डेम में पहले दिन हुई 90 एमएम बरसात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नवी मुंबई: इस बार देर से मानसून आने की वजह से नवी मुंबई जैसे जल संपन्न शहर में नागरिकों को जल संकट का सामना करना पद रहा था, लेकिन पिछले दो दिनों से जिस तरह से लगातार बरसात हो रही है उसे देखते हुए नवी मुंबई के नागरिकों के साथ साथ मनपा के जलापूर्ति विभाग ने भी राहत की सांस ली है। मनपा प्रशासन का कहना है कि दो दिनों में मोरबे डेम में 90 एमएम बरसात हुई है। यदि इसी रफ़्तार से मानसून सक्रिय रहा तो आने वाले कुछ दिनों में नवी मुंबई में की जा रही पानी की कटौती बंद कर दी जाएगी। 

जलापूर्ति करने के लिए कुछ नियम बनाए गए 

उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी बरसात कम हुई थी जिसकी वजह से मोरबे डेम का जल भंडार दिन प्रति दिन कम होता जा रहा था , इस वर्ष मानसून में देरी की वजह से राज्य सरकार के निर्देश पर जलापूर्ति करने के लिए कुछ नियम बनाए गए, इन्ही नियमों के अनुसार मनपा के अंतर्गत आने वाले सभी नोड में सप्ताह में एक दिन एक समय पानी की आपूर्ति बंद रखने का निर्णय 28 अप्रैल को लिया गया था जिसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि यदि अभी भी बरसात नहीं हुई तो इस कटौती को बढ़ा दिया जाएगा। लेकिन शनिवार से शुरू हुई बरसात ने नवी मुंबई को राहत देने का काम किया। जलापूर्ति के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए बताया गया कि अभी भी मनपा जल आपूर्ति के बारे में बारीकी से ध्यान दे रही है क्योंकि इस बार मानसून 23 जून को आया है इसलिए मनपा की सबसे पहले प्राथमिकता है कि कैसे भी मोरबे डेम को पूरा भर जाना चाहिए , यह मोरबे डेम परिसए में होने वाली बरसात पर निर्भर करेगा। बताया गया कि अभी मनपा के पास 23 प्रतिशत ही पानी बचा है जिससे मात्र 34 दिन ही जलापूर्ति की जा सकेगी। मनपा के जलापूर्ति विभाग ने नवी मुंबई के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है सभी नागरिक पानी का उपयोग संभल कर करें ताकि आने समय में पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके। 

नवी मुंबई में की जाने वाली जलापूर्ति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, हालांकि मानसून ने राहत दी है किन्तु इसके बाद भी नवी मुंबई के नागरिकों को पानी को संभाल कर खर्च करना है, ताकि आने वाले समय में पर्याप्त पानी मिल सके।

संजय देसाई, शहर अभियंता , नवी मुंबई मनपा