महाराष्ट्र

Published: Jan 08, 2022 04:53 PM IST

Haj 2022केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा-कोरोना के बीच हज 2022 को संभव बनाने के लिए प्रयास करें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

 मुंबई:  केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने शनिवार को यहां कहा कि हज 2022 (Haj 2022) के लिये यात्रियों की चयन प्रक्रिया पूर्ण टीकाकरण और भारत (India) तथा सऊदी अरब सरकारों (Saudi Arabia Government) द्वारा तय मानदंडों के अनुसार होगी।

उन्होंने कोविड-19 महामारी से निपटने लिये एहतियात, रोकथाम और प्रार्थना का आह्वान किया और इस साल वार्षिक इस्लामी तीर्थयात्रा यानी हज को संभव बनाने का आह्वान किया। नकवी ने मुंबई के हज हाउस में हज 2022 तीर्थयात्रियों के प्रशिक्षकों के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत की।  

उन्होंने कहा कि हज 2022 की पूरी प्रक्रिया को महत्वपूर्ण सुधारों और लोगों के स्वास्थ्य व भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तैयार किया गया है।

नकवी ने एक बयान में कहा कि पूरी हज प्रक्रिया को 100 प्रतिशत डिजिटल/ऑनलाइन बनाना लोगों के स्वास्थ्य व कल्याण को सुनिश्चित करने के अलावा पारदर्शी, सुलभ, किफायती व बेहद फायदेमंद तरीका है। हज के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।