महाराष्ट्र

Published: Dec 13, 2023 07:15 PM IST

Parliament Attackलोकसभा में स्मोक क्रैकर का क्या है लातुर कनेक्शन, कौन है अमोल शिंदे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लातुर के युवक की जांच जारी
नवभारत न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई: देश के लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर यानि लोकसभा (Lok Sabha) में बुधवार के दिन दो अज्ञात शख्स दर्शक दीर्घा से सीधे सभागार में कूद कर प्रवेश करते हैं। जिसके बाद जब सांसद उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे होते हैं। उसी समय युवक अपने जूते में रखे स्मोक क्रैकर (Smoke cracker) फोड़ देता है। जिसके बाद पूरे हॉल में पीला धुआं उड़ने लगा। इस भयानक घटना से सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई है। लेकिन इस सब के बीच एक युवक (Amol Shinde) का महाराष्ट्र के लातूर (Latur) से जुड़े (Connection) होने की बात सामने आई। जिस युवक ने ऐसा खौफनाक दुस्साहस किया है। पुलिस और अन्य एजेंसी इसकी जांच में जुट गई हैं। उसकी इस हरकत का मैसूर कनेक्शन कैसे स्थापित हुआ है? इसकी भी छानबीन की जा रही है। 

संसद भवन हमले की बरसी के दिन वाकिया 
देश की बेहद अहम जगह मानी जाने वाली संसद में आज अचानक दो लोग घुस गए। संबंधित घटना सामने आने के बाद सनसनी मच गई। इस घटना में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें महाराष्ट्र का 25 वर्षीय युवक भी शामिल है। दूसरी शख्स हैं हरियाणा की 42 वर्षीय महिला नीलम कौर सिंह। मगर संसद भवन पर हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन ही ऐसी वारदात ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। 

कौन हैं अमोल शिंदे (who is Amol shinde)
इस मामले में युवक अमोल शिंदे (Amol Shinde) महाराष्ट्र के लातूर जिले के चचूर तालुका के झरी गांव का रहने वाला है। उसके माता-पिता मजदूर हैं। अमोल शिंदे कॉलेज में पढ़ता है। जब से वह शिक्षा के लिए बाहर निकला है तब से वह घर भी नहीं गया है। झरी गांव के लोग बता रहे हैं अनमोल शांत स्वभाव का सामान्य लड़का है। उसे फोटोग्राफी का भी शौक है। एक पड़ोसी ने बताया उसकी कोई भी हरकत ऐसी कभी नहीं रही है जिससे उस पर किसी भी तरह का शक किया जा सके। 

पुलिस की जांच
लातूर पुलिस दोपहर के बाद अमोल के घर पर पहुंची। जहां अमोल के माता पिता सहित तमाम लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कुछ जरूरी कागजात भी खंगाले हैं। इसके इतर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकल एटीएस की टीम भी अमोल के साथ उसके मैसूर कनेक्शन की सच्चाई जानने में जुट गई है। हालांकि अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है।