महाराष्ट्र

Published: Jun 23, 2021 10:34 AM IST

Suicide मुंबई में महिला ने अपने बच्चे के साथ फ्लैट से कूदकर किया सुसाइड, पड़ोसियों को ठहराया ज़िम्मेदार 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के चांदिवली (Chandiwali) इलाके में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 44 साल की उम्र की महिला (Woman) ने अपने बच्चे (Child) के साथ अपने फ्लैट से कूद कर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस को महिला का सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने अपने इस कदम के लिए अपने पड़ोसियों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। 

बताया जा रहा है कि, महिला ने सोमवार को महज इसलिए अपने बच्चे के साथ जान दे दी क्योंकि उसके पड़ोसी उसके नाबालिग बच्चे की शरारतों की काफी शिकायत किया करते थे। महिला ने मुंबई के चंदीवाला इलाके में मौजूद अपने फ्लैट से अपने बेटे के साथ कूटकर जानकर देदी। अपने सुसाइड नोट में महिला ने पड़ोसियों को ही इसका जिम्मेदार बताया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी महिला के नाबालिग बच्चे की अक्सर शरारतों की शिकायतें महिला किया करते थे जिनसे वे काफी परेशान थी। लगातार शिकायतों से परेशान होकर महिला ने अपनी और अपने बच्चे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने अब इस मामले में केस दर्ज कर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की जांच कर रही है।