उत्तर भारत

Published: Jan 14, 2023 08:37 PM IST

Avalanche in Jammu and Kashmirजम्मू और कश्मीर के सरबल और बांदीपोरा इलाके में हिमस्खलन, विडियो देखें भयानक मंज़र

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Video Screengrab

श्रीनगर: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के सरबल इलाके (Sarbal ) में हिमस्खलन (Avalanche) हुआ है। यहां पर हैदराबाद स्थित मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) की वर्कशॉप चल रही थी। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि, हिमस्खलन की तीव्रता कम थी, जिससे किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मामले की स्थिति की निगरानी रख रही है। 

बांदीपोरा में आया एवलांच 

इससे ठीक पहले बांदीपोरा में एवलांच आया। जिसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ले के गुरेज के तुलैल इलाके में एक गांव हिमस्खलन की चपेट में आ गया, हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

तुलेल के जुर्नियाल गांव में हिमस्खलन 

मीडिया चैनल आज तक के अनुसार, आज तुलेल के जुर्नियाल गांव में हिमस्खलन हुआ। प्रशासन ने आम जनता को सतर्क रहने और मौसम में सुधार होने तक ढलानों, पहाड़ी क्षेत्रों या हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। जानकारी के लिए बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से कश्मीर सहित कई पहाड़ी इलाकों में बर्फीले तूफान की खबरें आ रही हैं।

बता दें कि, इससे पहले 12 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में भी एवलांच आया था। वहीं, इसमें एक वर्कर का शव बरामद हुआ था। यह एवलांच नील ग्रथ के पास आया था। जहां पर मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड  का काम चल रहा है। यह कंपनी की एक टीम जोजिला टनल पर काम कर रही थी, लेकिन तभी एवलांच आने की वजह से सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया। इस वजह से एक वर्कर की जान चली गई थी।