उत्तर भारत

Published: Jun 12, 2022 05:26 PM IST

Moong Pulsesपंजाब सरकार का बड़ा फैसला, MSP पर मूंग दाल खरीदना किया शुरू

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

चंडीगढ़: एक बड़ी खबर के अनुसार पंजाब सरकार (Punjab Government) ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने MSP पर मूंग दाल खरीदना शुरू किया है। इस फसल की राशि सीधे किसान भाइयों को खाते में अदा की जाएगी। बता दें कि, पहली बार पंजाब के इतिहास में 1 लाख एकड़ से ज़्यादा रकबे में मुंगी की बिजाई हुई है। यह जानकारी पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने दी। 

पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, ‘पंजाब के किसानों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है।  पंजाब सरकार द्वारा मुंगी की खरीद MSP पर शुरू हो चुकी है.. किसान भाइयों को सीधे खाते में रकम अदा की जाएगी। पहली बार पंजाब के इतिहास में 1 लाख एकड़ से ज़्यादा रकबे में मुंगी की बिजाई हुई है।’

गौरतलब है कि, पंजाब में पहली बार एमएसपी पर मूंग की खरीद हो रही है। राज्य सरकार ने मूंग के लिए 7275 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी तय की है।  हालांकि, दूसरी और व्यापारी एमएसपी से अधिक दर पर किसानों से मूंग की खरीद रहे है। पंजाब कृषि विभाग के मुताबिक, अभी तक मंडियों में 1215 क्विंटल मूंग की आवक पहुंची है। जिसमें से 775 क्विंटल की पहले ही खरीद हो चुकी है। 

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, अभी तक 560 क्विंटल मूंग की MSP पर सरकारी खरीद हुई है। वहीं, दूसरी और व्यापारियों ने 215 क्विंटल मूंग खरीदा है। बता दें कि, व्यापारी किसानों से 7275 से लेकर 7400 रुपए प्रति क्विंटल की भाव पर मूंग की खरीद कर रहे हैं। यानी व्यापारी एमएसपी से अधिक भाव से किसानों से कखरीदी कर रहे है, जिससे किसानों को अच्छा भाव मिल रहा है।