weather
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. जहाँ एक तरफ आज भी पूरे पश्चिमोत्तर और मध्य भारत (Central India) के कई हिस्सों में लू (Heat wave) का भरपूर कहर जारी है। वहीं IMD ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के इलाकों में लू का अगले प्रकोप दो से तीन दिन तक आगे भी जारी रहेगा। 

    बता दें कि, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते शनिवार को भी लू चली है। वहीं उत्तर प्रदेश में बीते शनिवार को बांदा 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का बीते कल सबसे गर्म स्थान रहा है । 

    बात अगर देश की राजधानी दिल्ली कि करें तो  में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  वहीं यहाँ पर न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। इस बाबत IMD की बात मानें तो दिल्ली में आगामी 16 जून से गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही यहाँ तेज गर्म हवा चलने की उम्मीद है, लेकिन अब 15 जून के तक दिल के लोगों लो  गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलती नहीं दिख रही है।

    इन राज्यों में 12 जून तक आ सकता है मानसून 

    माता दें कि, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में गले सोमवार यानी 12 जून से मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने का एक पूर्वानुमान है। वहीं उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 15 जून तक तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। इस बाबत अब IMD ने बताया कि, आने वाले 4 दिनों में पश्चिमोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

    महाराष्ट्र: मुंबई पहुंचा मानसून 

    वहीं अब महाराष्ट्र के मुंबई में मानसून आ चूका है, जिससे अब मुंबईवासियों ने चैन की सांस ली है। इस बाबत IMD ने बताया कि, अब मुंबई के तापमान में गिरावट होगी और यहां गर्मी और लू से राहत मिलेगी। वहीं IMD के अनुसार आमेवाली कुछ घंटों में आज मुंबई के ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और आस-पास के इलाकों में फिर तेज बारिश हो सकती है।

    हालाँकि मुंबई में मानसून सक्रिय होने से अब मध्यप्रदेश में भी नमी दिख रही है। वहीं महाराष्ट्र से लेकर कर्नाटक तक द्रोणिका भी बनी है, जो बारिश की वजह बनी हुई काग रही है। हालाँकि IMD के और अनुमान के मुताबिक, कुछ जगहों पर रविवार सुबह आसमान साफ रहेगा, लेकिन बाद में बादल छाएंगे, बारिश भी होगी। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा, लेकिन उमस बनी रहेगी।