उत्तर भारत

Published: Mar 12, 2022 05:11 PM IST

Road Showपंजाब में जीत के बाद आप नेता सत्येंद्र जैन ने किया शिमला में रोड शो, कहा- प्रदेश में अगली बार AAP सरकार बनाएगी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

शिमला: पंजाब विधानसभा में भारी बहुमत से जीत के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने शिमला में रोड शो किया। इस दौरान  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री  सत्येंद्र जैन ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में आप सरकार बनाएगी। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था यहां खराब स्थिति में है। 

बता दें कि, अरविंद केजरीवाल कीआम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में 117 में से 92 सीटें जीतकर भारी जीत हासिल की है। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

आप नेता सत्येंद्र जैन ने मीडिया को बताया कि, हिमाचल में चुनावी पैठ बढ़ाने की अपनी रणनीति के तहत पार्टी अगले महीने शिमला में स्थानीय निकाय चुनाव भी लड़ेगी। पता हो कि, हिमाचल प्रदेश में इस साल दिसंबर में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि, आम आदमी पार्टी दिल्ली के बाद अब पंजाब में अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। आप नेता भगवंत मान पंजाब के नए सीएम के रूप में 16 मार्च को शपथ लेंगे। यही नहीं विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर मान और केजरीवाल 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो भी करेंगे।