उत्तर भारत

Published: Jan 11, 2023 08:56 AM IST

Weather Updateउत्तर भारत में छाया घना कोहरा! फ्लाइट देरी से भर रही उड़ान, ट्रेनों की रफ्तार भी हुई धीमी, जानें मौसम का हाल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO- ANI

नई दिल्ली: उत्तर भारत (North India) में इन दिनों कड़ाके ठंडी पड़ रही है। शीतलहर और कोहरे (cold wave and fog) के चलते मौसम खराब हो गया है। फ्लाइट देरी से उड़ान भर रहीं है वहीँ ट्रेनों की गति पर भी अंकुश लग गया है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने बताया कि उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच दिल्ली (Delhi) के सफदरजंग में आज सुबह 6:10 बजे न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम क्षेत्र में दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई।  

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे और ठंड के कारण कुछ उड़ानें जैसे दिल्ली-शिमला, दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-जैसलमेर, दिल्ली-बरेली, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-गुवाहाटी विलंबित हुईं। यात्री परेशान हो रहे हैं। 

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में आज सुबह कोहरा छाया रहा। खराब मौसम के कारण उत्तर रेलवे की करीब 26 ट्रेन देरी से चल रहीं हैं। कड़ाके की ठंड में यात्री ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं।  

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह 6:10 बजे न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम क्षेत्र में दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई। वहीँ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई। पंजाब के बठिंडा में ठंड का प्रकोप जारी है। शहर में घना कोहरा देखा गया। कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई।