उत्तर भारत

Published: Dec 18, 2020 04:54 PM IST

उत्तर भारतहिमाचल प्रदेश के केलांग में पारा शून्य के नीचे 10 डिग्री तक लुढ़का

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में पिछले 24 घंटों में केलांग (Keylong), काल्पा (Kalpa) और मनाली (Manali) शून्य से नीचे के न्यूनतम तापमान में ठिठुरते रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना रहा जहां पारा शून्य के नीचे 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। 

उन्होंने बताया कि, किन्नौर के काल्पा जिले में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उनके अनुसार मनाली में पारा शून्य के नीचे एक डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया जबकि डलहौजी एवं कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.4 और 4.4 डिग्री रहा। सिंह के अनुसार शिमला में न्यूनतम तामपान 4.6 दर्ज किया गया। (एजेंसी)