उत्तर भारत

Published: Sep 26, 2022 11:56 AM IST

Rajasthan Political Crisisराजस्थान राजनीतिक संकट को लेकर बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- ‘भारत जोड़ो’ छोड़ो पहले नेताओं को जोड़ो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस पार्टी में सियासी (Rajasthan Political Crisis) घमासान चल रहा है। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद  को लेकर विवाद चल रहा है। अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के बाद अब उनकी जगह किसे मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलेगी, इस बात की चर्चा चल रही है। इस बीच अब इस विवाद में भारतीय जनता पार्टी भी कूद पड़ी है। 

राजस्थान (Rajasthan) में चल रहे राजनीतिक संकट पर विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि, ‘जब पूरे मंत्रिमंडल ने त्यागपत्र दे ही दिया है, तो अकेले मुख्यमंत्री क्या करेंगे? ऐसे समय में मुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाकर सदन को भंग करने की सिफारिश करनी चाहिए।’

राठौर ने आगे कहा, ‘यह ‘नाटक’ नहीं होना चाहिए, अब यह नाटक  काफी है। कभी होटलों में दिनों तक रुकते हैं, तो कभी सरकार चलाने वाले नेता किसी और पार्टी में चले जाते हैं, इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता।’

राजस्थान राजनीतिक संकट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘भारत जोड़ो’ में मनोरंजन कम हुआ अब राजस्थान में भी शुरू हो गया है। राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कांग्रेस में न दिशा है, न नेता है। कांग्रेस सिर्फ सत्ता का सुख भोगना चाहती हैं, जनता की सेवा नहीं करना चाहती।

बता दें कि, राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए सचिन पायलट का नाम सामने आया था। इस खबर के बाद अशोक गहलोत के समर्थक के 92 विधायकों ने रविवार रात विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को इस्तीफी सौंप दिया।