अन्य राज्य

Published: Nov 16, 2022 01:51 PM IST

Cruelty बिहार में क्रूरता! 13 साल की बच्ची के साथ किया गैंग रेप; फिर काट दिए जीभ, स्तन और गुप्तांग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

बिहार: बिहार (Bihar) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां कुछ लोगों ने 13 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप (Gang Rape) किया और उसके गुप्तांग, स्तन और जीभ को काट दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना समस्तीपुर जिले में हुई। आरोपियों ने रेप करने के बाद लड़की को मरा समझकर बगीचे में फेंक दिया और वहां से भाग निकले। 

परिजनों ने बताया कि 11 नवंबर 2022 को कुछ लोग बच्ची को घर से उठाकर ले गए। इसके बाद उन सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बच्ची को बेहोशी की हालत में घर के पास बगीचे में छोड़ गए। काफी तलाश के बाद बच्ची बगीचे में खून से लथपथ पड़ी मिली। स्थानीय ग्रामीण चंदा इकट्ठा कर बच्ची का इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

समस्तीपुर एसपी हृदयकांत ने कहा, ”13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चकमेहसी पुलिस को जांच के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के आरोपियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। बच्ची के साथ दुराचार की सारी हदें पार करने वाले हत्यारों को लेकर इलाके में आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस से इस कृत्य के लिए जिम्मेदार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।”

देश में श्रद्धा मर्डर केस को लेकर पहले ही हंगामा मच गया है। दिल्ली में आफताब पूनावाला नाम के शख्स ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा वॉकर की  पहले गला गबकर हत्या कर दी। इसके बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर उन्हें जंगल के अलग-अलग जगह फेंक दिया। घटना के 6 महीने बाद जब इसका खुलासा हुआ, तब पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर लिया।