अन्य राज्य

Published: Jan 19, 2022 08:30 PM IST

Jharkhand Congressझारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी कमेटी भंग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

-ओमप्रकाश मिश्र

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग (Jharkhand Pradesh Congress OBC Committee ) के चेयरमैन अभिलाष साहू (Abhilash Sahu) ने पार्टी संगठन को और अधिक धारदार बनाने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यकारिणी समिति को तत्काल भंग (Dissolved) कर दिया है। 

उक्त आशय का एक पत्र (Letter) प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के कार्यालय प्रभारी राजेश चन्द्र राजू ने जारी करते हुए बताया है कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन अभिलाष साहू ने प्रदेश समिति को धारदार बनाने एवं सक्रिय व्यक्तिों को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। 

एक माह में अंदर होगा कमिटी का गठन

एक महीने के अंदर प्रदेश कमिटी का गठन किया जाएगा। वहीं जिला कमिटी एवं प्रखंड कमिटी पूर्व की भांति यथावत रूप से संगठन का कार्य करती रहेगी।