अन्य राज्य

Published: Dec 21, 2021 08:43 PM IST

Mob Lynching Bill-2021झारखंड विधानसभा में मॉब लिंचिंग बिल-2021 पारित

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

– ओमप्रकाश मिश्र 

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग (Jharkhand Pradesh Congress Minority Department) के प्रवक्ता (Spokesperson) गुलाम रब्बानी ने झारखंड महागठबंधन सरकार (Jharkhand Grand Alliance Government) के द्वारा झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) में आज मॉब लिंचिंग विधेयक-2021 को सदन से पारित होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी को बधाई दी है।

प्रवक्ता रब्बानी ने कहा कि मॉब लिंचिंग विधेयक विधानसभा में पास होना सामाजिक न्याय की एक बड़ी जीत है। झारखंड के हेमंत सरकार इन सब मामले में बहुत संवेदनशील और गंभीर है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग केबिनेट के सभी मंत्रियों और विधायकों को बधाई प्रेषित करती है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता गुलाम रब्बानी ने कहा कि मॉब लिंचिंग कानून बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग लगातार आंदोलन  कर रही थी। विगत 24 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी की अगुवाई में बरियातु स्थित गांधी मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी ने मॉब लिचिंग कानून बनाने के लिए आवाज बुलंद किया था और मुख्यमंत्री से मिलकर यथाशीघ्र कानून पारित करने के लिए मांग किया था।