अन्य राज्य

Published: Feb 01, 2022 09:01 PM IST

Union Budget 2022मेयर ने की केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट की सराहना, कहा - देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास पर दिया गया जोर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

– ओमप्रकाश मिश्र

रांची : भाजपा (BJP) की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर (Mayor) डॉ. आशा लकड़ा (Dr. Asha Lakra) ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पेश की गई बजट में देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास पर जोर दिया गया है। बजट किसानों के हित में है।

ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्टार्ट अप से अवसर बढ़ेंगे। छात्र और युवा वर्ग को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है। इस बजट से युवाओं को ताकत और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इस बजट से आने वाले 25 वर्षों की बुनियाद रखी जाएगी।

इस वित्तीय वर्ष में डिजिटल करेंसी शुरू की जाएगी जो अच्छी पहल है। इंफ्रास्ट्रक्टर पर खर्च से देश के विकास को गति मिलेगी। औद्योगिक संरचना को मजबूती मिलेगी। आम बजट में 400 नए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने की घोषणा की गई है। इससे समय की बचत व यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। बजट में 60 लाख रोजगार देने की बात कही गई है। हर गांव में इंटरनेट पहुंचाने की बात कही गई है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे ऑनलाइन क्लास कर पाएंगे।