अन्य राज्य

Published: Jul 08, 2021 08:50 PM IST

Crimeउदयपुर में चोरों का उत्पात, ज्वेलरी दुकान से 9 किलो चांदी और नकद लेकर फरार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

उदयपुर: कोरोना  लॉकडाउन  से छूट मिलते ही बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए है। शहर अम्बामाता नगर  थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्रम्ह पोल इलाके में  बदमाशों ने ज्वेलरी की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने ज्वेलरी के दुकान से करीब नौ किलो चांदी सहित नकद चुराकर फरार हो गए।  घटना  की सूचना मिलते ही  पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंची और शिकायत दर्ज कर आगे जांच कर रही है।   

ज्वेलरी शॉप के मालिक सुरेश द्वारा दी जानकारी के अनुसार,  कुछ लोगों ने उन्हें फ़ोन कर उनके  दुकान की शटर तोड़ने की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही वह अपने दुकान पर पोहचने पर देखा की शटर टुटा हुआ है। उन्होंने पोलिस को  बताया की दुकान में नौ किलो चांदी  रखी हुई थी। बदमाशों ने  दुकान में रखे नौ किलो चांदी और कुछ नगद चुराकर फरार हो गए।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। वहीं पुलिस ने  अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

ज्ञात हो की, इससे पहले इसी इलाके में कपडे की दुकान पर  चोरी का मामला सामने आया था। जहां बदमाशों ने कपडे का शोरूम लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि, पुलिस अभी तक पुलिस बदमाशों के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत नहीं जुटा  पाई है। चोरी की और एक घटना होने के बाद लोग पुलिस प्रशासन के सुरक्षा पर सवाल उठा रही है।