उत्तर प्रदेश

Published: Mar 15, 2022 01:17 PM IST

Holi 2022यूपी में होली से पहले प्रशासन का बड़ा फैसला, सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 20 मार्च तक रद्द

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

मुजफ्फरनगर (उप्र): उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने आगामी होली (Holi) त्योहार (Holi Festival) को देखते हुए अपने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द (Police Holidays Canceled) कर दी हैं।

पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल द्वारा जारी एक निर्देश के अनुसार, 16 और 20 मार्च के बीच कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। सभी जिला और मंडल पुलिस प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन हो।

डीजीपी ने बताया कि हालांकि, विशेष मामलों में कर्मियों को छुट्टी दी जा सकती है। दरअसल देश भर में रंगों का त्योहार ‘होली’ इस साल 18 मार्च को मनाया जाएगा।

इस बार की होली यूपी में जोरो शोरो से मनाए जाने की उम्मीद है। इसका कारण यूपी में विधानसभा चुनाव का ख़त्म होना है। वहीं बीजेपी के लिए यूपी में जीत के बाद इस साल की होली बेहद खास मानी जा रही है।