उत्तर प्रदेश

Published: Nov 24, 2021 06:22 PM IST

Aditi Singh join BJPUP चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुईं बागी विधायक अदिति सिंह

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को बाद झटका लगा है। पार्टी की नेता और रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह बीजेपी में शामिल हो गई है। 

बता दें कि अदिति सिंह कई दिनों से कांग्रेस पार्टी पर हमलावर थीं। वहीं ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि सिंह बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। जिसे बुधवार को अदिति ने औपचारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होकर सही साबित कर दिया है। वहीं  बसपा विधायक वंदना सिंह भी भाजपा में शामिल हो गई है।  

बीते दिनों अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आरिफ करते हुए उन्हें सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया था और उनकी टीम में शामिल होने की इच्छा जताई थी।  विधायक सिंह ने कहा था कि वह टीम योगी का हिस्सा बनकर अपने विधानसभा और विधानसभा के लोगों का बेहतर कर सकती हैं।

वहीं अदिति सिंह ने कांग्रेस द्वारा यूपी चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा पर प्रियंका गांधी कटघरे में लिया था। और कहा था कि वह स्टंट कर रही है।  उन्होंने कहा था कि अगर प्रियंका गांधी वाकई महिलाओं के लिए काम करना चाहती हैं, तब उन्होंने अपने निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।  जिन पर महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले दर्ज हैं।

वहीं इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, विधायक अदिति सिंह कांग्रेस और प्रियंका गांधी को कड़ी टक्कर देंगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि  भाजपा 2017 के मुकाबले 2022 के विधानसभा चुनाव प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता बनाएगी। कांग्रेस और सपा का हश्र पिछले चुनाव की तरह ही होगा। जनता को परिवारवाद नहीं विकास चाहिए और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है।