उत्तर प्रदेश

Published: Dec 21, 2022 12:49 PM IST

Road AccidentUP में भीषण सड़क हादसा, घने कोहरे में आधा दर्जन गाड़ियां टकराईं, कई घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO- ANI

गोरखपुर: इन तीनों उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ गए हैं। आए दिन राष्ट्रीय राजमार्गों (national highways) पर भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों की जान जा रही है। वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही जाम की भी स्थिति बन रही है। 

बुधवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के बीच करीब 6 से 7 वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही दुर्घटना का शिकार हुए वाहन को सड़क के किनारे किया जा रहा है ताकि ट्रैफिक बहाल हो सके।

गोरखपुर, SDM सदर, नेहा बंधु (Neha Bandhu) ने बताया कि तेनुआ टोल प्लाजा और बाघागाड़ा फोरलेन के बीच में कुछ वाहनों की टक्कर हो गई। 6 गाड़ियां आपस में टकराई। 5-6 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। घटना का कारण जांच के बाद पता चलेगा।