उत्तर प्रदेश

Published: Jan 18, 2024 08:00 PM IST

Uttar Pradeshनन्दी के पहल पर 2 महीने में 55 लोगों को ईलाज के लिए मिले 1.20 करोड़

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की पहल पर नवंबर और दिसंबर के महीने में प्रयागराज के साथ ही जनपदों एवं क्षेत्रों के 55 पीड़ितों को एक करोड़ 20 लाख 27 हजार 535 रूपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई। जिसकी मदद से लोगों ने अपना उपचार कराया। 

मंत्री नन्दी ने कहा कि क्षेत्र की जनता का सुख दुख हमारा सुख दुख है। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री 24 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और उनके सबसे मुश्किल समय में उनके साथ खड़े होने का यह प्रयास है, जो भी लोग ईलाजरत हैं हम शीघ्र ही उनके स्वास्थ्यलाभ की कामना करते हैं।

असाध्य एवं गम्भीर रोगों से ग्रसित व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ईलाज कराने के लिए भटकना न पड़े, परेशान न होना पड़े इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी खजाना खोल रखा है।

मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त धनराशि गम्भीर रूप से बीमार लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। पीड़ितों तक सहायता उपलब्ध कराने में तनिक भी देरी नहीं की जा रही है।

मंत्री नन्दी ने बताया कि आर्थराइटिस, हृदय रोग, कैंसर, किडनी, हड्डी रोग आदि गम्भीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए नवंबर महीने 24 लाख 15 हजार रुपए और दिसंबर महीने में 96 लाख 12 हजार 635 रुपए की 

अक्टूबर महीने में 74 लाख 5 हजार की धनराशि गंभीर रूप से बीमार व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उपलब्ध कराई गई। जिनमें प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर, अहमदगंज, जीटीबी नगर, मुट्ठीगंज, नॉर्थ मलाका, नैनी, शाहगंज, सदियापुर, कांशीराम आवास नैनी, हिम्मतगंज, मालवीय नगर, खुशहाल पर्वत, एडीए कॉलोनी नैनी, पुरा मनोहरदास, नॉर्थ मलाका, गौस नगर जीटीबी नगर, करेली, दायरा शाह अजमल, कटघर, मीरापुर, कीडग्ंज, तुलसीपुर, काजीपुर-नैनी, दरियाबाद, अम्बेडकर नगर नैनी के साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्रों व जनपदों के लोग शामिल हैं।