उत्तर प्रदेश

Published: Feb 05, 2022 02:43 PM IST

UP Assembly Election 2022लोगों के गुस्से को देखते हुए SP-RLD को 400 सीटें मिलने जा रही हैं: अखिलेश यादव

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo: ANI

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले राज्य में सियासी संग्राम जारी है। बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। इसी बीच अलीगढ़ पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने बड़ा दावा किया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि, समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन राज्य में 400 सीटें जीतेगी।

एएनआई के अनुसार, अलीगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, लोगों के गुस्से को देखते हुए गठबंधन (SP-RLD) को 400 सीटें मिलने जा रही हैं। 3 सीटें विपक्ष को मिलेंगी।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, ये चुनाव संविधान बचाने का है। दिल्ली में नई लोकसभा बना रहे हैं, बीजेपी सरकार में आ गई तो हो सकता है कि ये लोग संविधान ही बदल दें। इंडिया गेट में अमर जवान ज्योति को बदल दिया, ये हर चीज बदलना चाहते हैं और जनता इस बार इनके बाबा मुख्यमंत्री को बदलना चाहती है।

उन्होंने कहा, बीजेपी वाले प्रचार और झांसा देने में बहुत आगे हैं, भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है वो उतना बड़ा झूठ बोलता है। अगर छोटा नेता है तो वो छोटा झूठ बोलेगा और अगर बड़ा नेता है तो वो बड़ा झूठ बोलेगा।