उत्तर प्रदेश

Published: Feb 03, 2022 01:15 PM IST

Breaking Newsयोगी आदित्यनाथ के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर जानलेवा हमले की कोशिश, ब्लेड के साथ पकड़ा गया शख्स

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लखनऊ, उत्तर प्रदेश (UP Elections 2022) में जल्दी ही चुनाव होने वाले है। इसी बीच एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह (Sidharth Nath Singh) पर जानलेवा हमले की कोशिश हुई है। हमला करने आये शख्स को कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया है। वहीं, इस शख्स के पास ब्लेड और जहर मिला है। 

आज तक की खबर के मुताबिक, गुरुवार को सिद्धार्थ नाथ सिंह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने उनपर हमले की कोशिश की।

बता दें कि उत्तर प्रदेश (UP Elections 2022) चुनाव में सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है। सिद्धार्थ नाथ सिंह इस सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, सिद्धार्थ नाथ सिंह पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के नाती हैं।

ज्ञात हो कि, उत्तर प्रदेश में कुल 403 सीटें हैं। यहां 7 चरणों में मतदान होने वाला है। इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। वहीं, मतदान के नतीजे 10 मार्च को बाकी राज्य (पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा) के साथ आएंगे।