उत्तर प्रदेश

Published: Feb 19, 2022 03:58 PM IST

UP Corona Updatesयूपी में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, सरकार ने नाइट कर्फ्यू हटाने का लिया फैसला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने कोविड-19 (Covid-19) मामलों में गिरावट के बाद राज्य से रात्रि कर्फ्यू (Night Curfew) हटाने का फैसला किया है।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि राज्य में कोविड-19 मामलों में गिरावट के बाद रात का कर्फ्यू खत्म करने का निर्णय लिया गया है।

गत 13 फरवरी को, उत्तर प्रदेश सरकार ने रात के कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी थी और इसे रात 10 बजे के बजाय 11.00 बजे से प्रभावी किया था। इससे पहले, राज्य में रात का कर्फ्यू रात 10.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक था। (एजेंसी)