उत्तर प्रदेश

Published: Sep 24, 2021 12:51 PM IST

UP Assembly Election 2022यूपी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे बीजेपी और निषाद पार्टी, धर्मेंद्र प्रधान ने गठबंधन का किया ऐलान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
धर्मेंद्र प्रधान (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव (UP Assembly Election 2022) बीजेपी (BJP) और निषाद पार्टी (Nishad Party) मिलकर साथ लड़ेंगे। लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने गठबंधन का ऐलान किया है। इस गठबंधन में अपना दल भी शामिल रहेगी। प्रेस वार्ता में धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और निषाद पार्टी के संजय निषाद मौजूद रहे। 

लखनऊ में केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा का निषाद पार्टी के साथ गठबंधन है। हम 2022 का विधानसभा चुनाव और ताकत के साथ मिलकर लड़ेंगे। इससे पहले जब संजय निषाद लखनऊ पहुंचे थे तो उन्होंने कहा कि वह बीजेपी में विलय नहीं करेंगे। बल्कि निषाद पार्टी अलग से अपने पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी। 

यूपी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे बीजेपी और निषाद पार्टी-

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अपना दल भी हमारे साथ जुड़ा है। मेरा विश्वास है कि भाजपा 2022 के चुनाव में हर समाज को गहराई से साथ लेने में सफल होगी। जबकि निषाद पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसे लेकर प्रधान ने पत्ते नहीं खोले हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी से बात के बाद इसकी जानकारी दी जाएगी। लेकिन सहयोगियों को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी।