उत्तर प्रदेश

Published: Dec 03, 2021 10:21 AM IST

UP Assembly Election 2022मायावती का बीजेपी-सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-सत्ता में आने के बाद ये भूल जाते हैं अपना चुनावी वादा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। राज्य में इलेक्शन को लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। वैसे राज्य में प्रमुख मुकाबला भाजपा बनाम सपा ही दिख रहा है। इन सब के बीच यूपी की पूर्व सीएम और बसपा चीफ मायावती (BSP Chief Mayawati) ने बीजेपी-सपा (BJP-SP) और कांग्रेस (Congress)पर निशाना साधा है। उन्होंने इन पार्टियों पर सत्ता में आने के बाद चुनावी वादा भूलने का आरोप लगाया है। 

मायावती ने कहा कि यूपी में खासकर भाजपा, सपा, कांग्रेस आदि के द्वारा प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगाई जा रही है, जिनको सत्ता में आने के बाद अधिकांशः भुला दिया जाता है। अभी तक का यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे।

बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा व सपा जनता को जो वादे कर रही हैं वे काम उन्होंने यहाँ अपनी सरकार के रहते हुए क्यों नहीं किए? कांग्रेस भी महिलाओं को 40% टिकट व स्कूटी आदि देने के जो वादे कर रही है वे काम इन्होंने उन राज्यों में क्यों नही किए जहाँ इनकी सरकारें हैं? यह सोचने की बात है।