उत्तर प्रदेश

Published: Feb 05, 2022 12:45 PM IST

UP Assembly Election 2022यूपी चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी सहित सचिन पायलट का नाम शामिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के मद्देनजर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। वैसे सूबे में प्रमुख मुकाबला बीजेपी (BJP) बनाम समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ही दिख रहा है। इसी बीच कांग्रेस (Congress) ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम शामिल नहीं है। 

ज्ञात हो कि कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया सहित 30 नेताओं के नाम का समावेश है। कांग्रेस की इस लिस्ट में हार्दिक पटेल, वर्षा गायकवाड, सुप्रिया श्रीनेत, हरेन्द्र अग्रवाल, विकास अवस्थी और मुकेश चौहान का भी नाम है। 

गौर हो कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन इस बार दिग्विजय सिंह को यूपी चुनाव से दूर रखा गया है। इस लिस्ट में गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम भी शामिल हैं।