उत्तर प्रदेश

Published: Sep 13, 2021 09:56 AM IST

UP Assembly Election 2022सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, कहा-प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मुख्यमंत्री के चेहरे पर कही ये बड़ी बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर सभी पार्टियां वोटरों को अपने पक्ष में करने की हर कोशिश कर रही है। सूबे में प्रमुख लड़ाई बीजेपी (BJP) बनाम समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ही नजर आ रही है। इन सब के बीच कांग्रेस (Congress) पार्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताना चाहते हैं कि सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने एक बयान में कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस यूपी चुनाव लड़ेगी। 

ज्ञात हो कि सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी यूपी विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी। साथ ही सीएम का चेहरा कौन होगा इसपर फैसला वो खुद लेंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सूबे में पार्टी का चेहरा कौन होगा इसे लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में ये बातें कही है। 

सलमान खुर्शीद का बयान-

वहीँ पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत अभी कर रही हैं। प्रियंका गांधी बाद में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसकी घोषणा कर सकती हैं। चुनाव के मद्देनजर प्रियंका लगातार बैठकें कर रही हैं। इससे पहले वह रविवार को रायबरेली पहुंची और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।