उत्तर प्रदेश

Published: Sep 27, 2023 07:45 PM IST

India Smart City Conclave 2023इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव: सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार में यूपी को तीसरा स्थान, आगरा देश का तीसरा सबसे स्मार्ट शहर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
India Samart city Conclave 2023

इंदौर/लखनऊ: सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी के मामले में उत्तर प्रदेश (UP) को देश के टॉप थ्री राज्यों में चुना गया है। इसके अलावा आगरा (Agra) देश का तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट शहर बन गया है। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से इंदौर (मप्र) के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय इंडिया स्मार्ट सिटी कान्क्लेव 2023 (India Smart City Conclave 2023) में उत्तर प्रदेश को विभिन्न श्रेणियों में 10 पुरस्कार हासिल हुए हैं। कॉन्क्लेव में बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूपी को सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में तीसरे स्थान पर आने पर पुरस्कृत किया। वहीं नॉर्थ जोन में वाराणसी को सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी में नंबर वन पायदान पर रखते हुए पुरस्कृत किया गया है। समारोह में प्रदेश के अन्य शहरों को भी अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है। देश की सौ स्मार्ट सिटी के बीच विभिन्न श्रेणियों में कान्टेस्ट का आयोजन बीते वर्ष केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने कराया था। प्रदेश सरकार की ओर से प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात, व स्मार्ट सिटी मिशन डायरेक्टर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी नगर निगमों में स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सेफ सिटी बनाये जाने का कार्य भी प्रगति पर है। इनमें इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, आईटी के विभिन्न कम्पोनेंट, सीसीटीवी इत्यादि तथा महिलाओं, वृद्धों, दिव्यांगों व बच्चों के लिए जरूरी सुविधायें और सेवाएं उपलब्ध कराये जाने की कार्रवाई जारी है। इन प्रयासों का परिणाम भी धरातल पर दिखाई देने लगा है। स्मार्ट स्मार्ट सिटी शहरों की रैकिंग में प्रदेश के 2 शहर (आगरा व वाराणसी) निरन्तर प्रथम 10 शहरों व तीन शहर (आगरा, वाराणसी व कानपुर) प्रथम 20 शहरों में शामिल रहते हैं।

यूपी के किस शहर को मिला किस श्रेणी में अवार्ड

9 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाएं
स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के 10 शहर आगरा, अलीगढ़, बरेली, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी शामिल हैं। इन शहरों में 9313.45 करोड़ रुपए की लागत से स्वच्छता, जलापूर्ति, पथ-प्रकाश, सीवरेज जैसी बेहतर नागरिक सुविधाओं के साथ-साथ स्मार्ट मार्ग, स्मार्ट पार्किंग, पार्को एवं वाटर बॉडीज की कुल 670 परियोजएं प्रस्तावित हैं। अबतक 5889.14 करोड़ रुपए की 456 परियोजनाओं को पूरा कर लिया गया है, जबकि 3424.31 करोड़ रुपये की लागत से 214 कार्य प्रगति पर हैं। इसमें भी प्रदेश के आगरा, कानपुर, वाराणसी व झांसी को पूर्ण धनराशि प्राप्त हो चुकी है, जबकि लखनऊ, बरेली, प्रयागराज व अलीगढ़ द्वारा मात्र अन्तिम किस्त की धनराशि प्राप्त की जानी है।