उत्तर प्रदेश

Published: Sep 01, 2021 09:52 AM IST

UP Rains मथुरा में भारी बारिश के बाद वॉटरलॉगिंग, देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo:ANI

मथुरा: देश के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon) ने एक बार फिर से रफ़्तार पकड़ ली है। दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai) के अलावा यूपी (Uttar Pradesh) में भी तेज़ बारिश (Rain) हुई है। मथुरा (Mathura) के कई इलाकों में बारिश के चलते जलजमाव हो गया है। शहर के प्रमुख मार्ग और हाईवे भी जलभराव की चपेट में आ गए हैं जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है।  

मथुरा में कई कालोनियों में पानी भर जाने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि, देर रात तक शहर के इलाकों में पानी कम नहीं हुआ। इसके साथ ही अभी शहर में और भी बारिश होने की संभावना है।

मंगलवार को हुई कुछ घंटों की बारिश के बाद शहर के नाले भर गए। महोली रोड में वॉटरलॉगिंग हुई तो वहीं भूतेश्वर तिराहे पर रेलवे पुल के नीचे जलभराव हुआ। हाईवे और शहर के कई रोड पर वॉटरलॉगिंग से यातायात ठप हो गया, लगभग तीन घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। कुछ इसी तरह का हाल देश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में भारी बारिश हुई है। वहीं दिल्ली और मुंबई में भी तेज़ बारिश हुई है।

मुंबई में मंगलवार को कई घंटों तक बारिश जारी रही। महाराष्ट्र के जलगांव में हालात बेहद ख़राब होते दिखाई दे रहे हैं। जलगांव में कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्तिथि पैदा हो गई है। इसी के साथ राजधानी दिल्ली में भी बुधवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है।