उत्तर प्रदेश

Published: Jan 23, 2022 03:15 PM IST

Uttar Pradeshउत्तर प्रदेश: गांव में जंगली सूअरों को पकड़ने के आरोप में तीन किसानों पर जुर्माना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के शेरपुर गांव में जंगली सूअरों को पकड़ने के आरोप में वन विभाग ने तीन किसानों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

वन अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि शनिवार को खेतों से जंगली सूअरों को अवैध रूप से पकड़ने के आरोप में किसानों पर यह जुर्माना लगाया गया है।

हालांकि, भारतीय किसान यूनियन के नेता मांगेराम त्यागी ने जुर्माना लगाये जाने का विरोध किया और तर्क दिया कि जंगली सूअरों से किसानों की फसल को होने वाले नुकसान के मद्देनजर उन्हें (जंगली सूअरों को) पकड़ना जरूरी था। उन्होंने वन विभाग से किसानों का ‘‘उत्पीड़न” करना बंद करने को कहा। (एजेंसी)