गैजेट

Published: Oct 19, 2022 12:14 PM IST

Apple iPadsदिवाली के मौके पर Apple ने किया बड़ा धमाका, दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किए नए iPads

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PIC: Twitter

नई दिल्ली: दिग्गज टेक कंपनी Apple ने भारत में अपना नया डिवाइस लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट डिवाइस नए M2-पावर्ड Apple iPad Pro 2022 है। इसी के साथ कंपनी ने A14 Bionic चिप वाले iPad (10th-Gen) 2022 को भी लॉन्च किया है। हालांकि, दिखने में नया प्रो मॉडल पुराने वर्जन की तरह ही नज़र आता है। लेकिन, कंपनी ने iPad (10th-Gen) 2022 को नए अवतार में पेश किया है।

iPad Pro 2022 और iPad 2022 के स्पेसिफिकेशन्स 

दिखने में जरूर iPad Pro 2022 पुराने मॉडल की तरह है, लेकिन इसके फीचर्स में कुछ बदलाव किए गए हैं। इस टैबलेट में Apple का M2 चिपसेट दिया गया है। जिसका इस्तेमाल Apple MacBook Air 2022 लैपटॉप में भी किया गया है। इसमें कस्टमर्स अलग से Apple कीबोर्ड और पेंसिल को खरीद सकते हैं। यह 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। ऐपल ने इसे ProMotion डिस्प्ले नाम दिया है। बैक पर 12-मेगापिक्सल वाइड सेंसर और 10-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है। जबकि फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसमें Wi-Fi 6e और 5G का भी सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Face ID, एक LiDAR और एक USB-C पोर्ट Thunderbolt भी मौजूद है। रेगुलर iPad में फ्लैट-एज डिजाइन और 5G का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Type-C पोर्ट चार्जिंग के लिए है। इसमें 10.9-इंच की स्क्रीन दी गई है। जबकि पावर बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। दोनों ही iPad iPadOS के साथ आते हैं और इन डिवाइस में 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट दिया जाएगा।

iPad Pro 2022 और iPad 2022 की कीमत 

iPad Pro 2022 की बात करें तो कंपनी ने इसे दो कलर स्पेस ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसे 11-इंच और 12.9-इंच के साइज में पेश किया गया है। 

iPad Pro 11-इंच

iPad Pro 12-इंच 

Apple के अफोर्डेबल iPad 2022 को दो स्टोरेज और चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया  गया है। इसको सिल्वर, ब्लू, पिंक और येलो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

iPad 10th Gen 

कंपनी iPad Pro 2022 और iPad 2022 की सेल भारत में 28 अक्टूबर से शुरू करेगी। इन दोनों डिवाइस को ग्राहक कंपनी के ऑफिशियल ऐपल इंडिया चैनल्स के जरिए खरीद सकते हैं।