गैजेट

Published: Apr 17, 2021 11:42 AM IST

Smartwatchभारत में boAt Xplorer स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, कई शानदार फीचर्स के साथ मिलेगा इन-बिल्ट GPS

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: टेक कंपनी Boat ने अपना एक नया डिवाइस (boAt New Device) भारत (India) में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्ट boAt Xplorer स्मार्टवॉच (Smartwatch) है, जो कई बड़ी कंपनियों के स्मार्टवॉच को टक्कर देने के लिए भारतीय बाजार में उतरा गया है। यह स्मार्टवॉच कई शानदार फीचर्स (Features) से लैस है, साथ ही यह आपकी सेहत (Health) का भी भरपूर ख्याल रखेगा। इस स्मार्टवॉच में यूज़र्स को हार्ट-रेट (Heart Rate) , स्लीप (Sleep) और स्ट्रेस मॉनिटर (Stress Monitor) फीचर्स भी मिलेंगे। यह स्मार्टवॉच 8 स्पोर्ट मोड के साथ आता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

Features-
boAt Xplorer स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट GPS है। इस वॉच में 8 एक्टिव स्पोर्ट मोड मिलेंगे, जिनमें आउटडोर साइकलिंग, रनिंग और वॉकिंग जैसी एक्टिविटी शामिल हैं। यह स्मार्टवॉच यूज़र्स को मौसम की सही जानकारी देने में भी सक्षम है। साथ ही यह महिलाओं के लिए ज़्यादा उपयोगी है, क्योंकि इसमें ऐसा ट्रैकर दिया गया है, जो मासिक धर्म चक्र और ओव्यूलेशन पैटर्न सटीक जानकारी देता है। इसके अलावा इसमें पर्सनलाइज्ड वॉच फेस दिए गए हैं। boAt Xplorer स्मार्टवॉच में म्यूजिक कंट्रोल, कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन और अलार्म जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Price-
boAt Xplorer स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में 2,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस वॉच की खरीदारी करने पर ग्राहक को एक वर्ष की वारंटी मिलेगी। वहीं ग्राहक इस स्मार्टवॉच को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।