गैजेट

Published: Jul 31, 2021 11:54 AM IST

Xiaomi Tabletsलॉन्चिंग से पहले Xiaomi Mi Pad 5 के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, अगले महीने दे सकता है दस्तक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: Xiaomi अगले महीने अपना नया डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अपना Mi Pad 5 को अगस्त में पेश कर सकता है। लॉन्चिंग से इस डिवाइस के कई लीक रिपोर्ट्स भी सामने आ चुके हैं। जिसमें Xiaomi Mi Pad 5 की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पता चलता है। कंपनी अपने तीन Mi Pad को लॉन्च कर सकती है। जो Mi Pad 5 Lite, Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro होंगे। इन तीनों टैब के स्पेसिफिकेशन्स चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर लीक हुए हैं। 

Weibo पर लीक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, Mi Pad 5 मॉडल को 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसके बेस मॉडल को 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि Xiaomi Mi Pad 5 सीरीज के टैबलेट की कीमत का खुलासा नहीं हो सका है।GizmoChina की रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi Mi Pad 5 सीरीज के टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट का यूज़ किया गया है, जिससे यह टेबलेट और भी ज़्यादा बेहतर परफॉर्म करेगा।   

Xiaomi Mi Pad 5 टैब के रियर पैनल पर एक 48MP रियर कैमरा दिया जा सकता है। यह टैब 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। Xiaomi Mi Pad 5 के दूसरे वेरिएंट में 12MP का कैमरा दिया जा सकता है। जो केवल Wi-Fi ओनली डिवाइस होगा। दोनों टैबलेट में 10।9 इंच की 2K LCD पैनल दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए टैबलेट में एक 8,750mAh की बैटरी मिलेगी, जिसे 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। Mi Pad 5 मॉडल को Snapdragon 860 चिपसेट का सपोर्ट दिया जाएगा। यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के सतह आएगा।