मोबाइल

Published: Jan 24, 2022 11:44 AM IST

Oppo Reno 7 seriesOppo Reno 7 सीरीज जल्द भारत में दे रही दस्तक, जानें क्या होगा खास और कीमत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PIC: OPPO India/Twitter

नई दिल्ली: देश में ओप्पो के स्मार्टफोन्स (Oppo Smartphones In India) काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसे में कंपनी अक्सर अपने कई स्मार्टफोन भारत में पेश करती रहती है। इसी बीच कंपनी जल्द अपना पॉप्युलर Oppo Reno स्मार्टफोन सीरीज का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस सीरीज के तहत Oppo Reno 7 SE, Oppo Reno 7 और Oppo Reno 7 Pro को अगले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। 

हालांकि कंपनी की तरफ से Oppo Reno 7 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज को भारत में 4 या 5 फरवरी 2022 को लॉन्च किया जा सकता है।

इतनी हो सकती है कीमत 

बता दें कि, Oppo Reno 7 सीरीज के दो स्मार्टफोन ओप्पो रेनो 7 और ओप्पो रेनो 7 प्रो को पिछले साल दिसंबर 2021 में चीन में लॉन्च कर दिया गया है। ऐसे में लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo Reno 7 सीरीज को 25,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच भारत में पेश किया जा सकता है। वहीं Oppo Reno 7 SE स्मार्टफोन को 336 डॉलर यानी लगभग 25,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। 

Oppo Reno 7 5g में खासियत

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, OPPO Reno 7 सीरीज को Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध दिया जा सकता है। इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें प्रो मॉडल मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 मैक्स प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। माइक्रोसाइट पर खुलासा किया गया है कि इसमें फ्रंट कैमरा Sony IMX709 Ultra-Sensing Sensor के साथ 32MP का दिया जा सकता है। वहीं इसका मेन कैमरा Flagship Sony IMX766 Sensor के साथ 50MP का होगा, जो Oppo Reno 7 Pro में भी मिलेगा।