टेक्नॉलजी

Published: May 12, 2022 11:09 AM IST

Googleअब आप कर सकेंगे संस्कृत में भी ट्रांसलेशन, Google ने भोजपुरी सहित इन 8 भारतीय भाषाओं को अपने साथ जोड़ा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली.  भारत (India) के लिए आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार अब दिग्गज सर्च इंजन Google ने संस्कृत सहित आठ भारतीय भाषाओं को अपने गूगल ट्रांसलेट (Google Translate) में जोड़ा है। पता हो कि गूगल लगातार अपने ऑनलाइन ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म पर कई क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ रही है। इस बाबत गूगल रिसर्च के सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर आइजैक कैसवेल ने मीडिया को बताया कि, “संस्कृत गूगल ट्रांसलेट में नंबर वन और सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट की जाने वाली भाषा है और अब हम इसे आखिरकार जोड़ रहे हैं। हम पूर्वोत्तर भारत से पहली बार भाषाओं को जोड़ रहे हैं।”

वहीं संस्कृत के अलावा, गूगल ट्रांसलेट के लेटेस्ट प्रोग्राम में अब अन्य भारतीय भाषाएं जैसे असमिया, भोजपुरी, डोगरी, कोंकणी, मैथिली, मिजो और मेइतिलोन (मणिपुरी) हैं। इसी के साथ ही अब गूगल ट्रांसलेट पर उपलब्ध भारतीय भाषाओं की कुल संख्या को 19 हो गई है। यह घोषणा बुधवार की देर रात शुरू हुए वार्षिक Google सम्मेलन I/O में की गई।

वहीं गूगल के अनुसार अपडेट में जोड़ी गईं सभी भाषाओं को केवल टेक्स्ट ट्रांसलेशन फीचर में ही सपोर्ट किया जाएगा, लेकिन कंपनी जल्द ही वॉयस टू टेक्स्ट, कैमरा मोड और अन्य फीचर्स को रोल आउट करने पर भी अब काम करेगी। गौरतलब है कि अब Google भारतीय भाषाओं के ट्रांसलेशन के संबंध में कमियों को दूर करने के लिए भी रिसर्च और काम कर रहा है। 

क्या है गूगल ट्रांसलेट

क्या है गूगल ट्रांसलेट के फायदे

कुल मिलकर देखा जाए तो गूगल ट्रांसलेट ने अनुवाद में काफी ज्यादा मदद की है।  वैसे आज भी इसकी सटीकता को लेकर तमाम तरह के सवाल उठते रहे हैं।  लेकिन यह भी एक सच्चाई ये है कि आज भी हर दिन लाखों-करोडों की संख्या में लोग इस टूल का इस्तेमाल करते हैं।