ipod
Pic: Apple/Samid NASIROV

    Loading

    नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार एपल कंपनी (Apple iPod)  ने अब आधिकारिक तौर पर अपने आखिरी आईपॉड टच मॉडल को बंद करने की घोषणा की है। इस एलान के  साथ ही पॉपुलर आईपॉड प्रोडक्ट लाइन अब पूरी तरह से समाप्त हो गई है। बता दें कि एपल ने इसे अक्टूबर 2001 में लॉन्च किया था। यह अपने समय का सबसे मशहूर म्यूजिक गैजेट भी हुआ करता था। इसके साथ ही आईपॉड अब बाजार से खत्म हो गया है। पता हो कि एपल ने आईपॉड सीरीज में iPod mini, iPod nano, iPod shuffle और iPod Touch जैसे कई मशहूर मॉडल बेचे हैं।

    गौरतलब  है कि iPod classic, iPod nano और iPod shuffle की बिक्री पिछले कुछ सालों में कुछ खास बिक्री नहीं देखी गई है। इसके अलावा सीरीज को लेकर कई सालों से कोई ख़ास और बड़ा अपडेट जारी नहीं हुआ है। इसका आखिरी अपडेट 7th Gen iPod Touch के लिए 2019 में जारी हुआ था। हालाँकि एक दौर ऐसा भी था जब Apple iPod के दीवानों की कमी बाजार में बिल्कुल नहीं थी। 

    लेकिन बाद में आईफोन की बढती लोकप्रियता के बाद एपल ने अपने आईपॉड पर ध्यान देना बंद कर दिया और अब इसके चलते आईपॉड पूरी तरह से खत्म ही हो गया। इस बाबत एपल ने कहा है कि iPod Touch को आखिरी स्टॉक तक बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।