वायरल

Published: May 31, 2022 12:40 PM IST

Viral Newsमगरमच्छ से निडरता से भिड़ गया महज 14 साल का बहादुर बच्चा, जानें कैसे बचाई अपनी जान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo credit- discovercrocodiles

ओडिशा : मगरमच्छ (Crocodile) दिखने में इतने खतरनाक(Dangerous) होते हैं कि, ये किसी के सामने आ जाएं तो उस शख्स की तो हालत (condition) खराब हो जाती है। उसे देखते ही लोगों के पसीनें (Sweat) छूट जातें है। शायद आपका सामना किसी मगरमच्छ से नहीं पड़ा होगा। आपने शायद उसे सामने से देखा भी नहीं होगा। जहां मगरमच्छ जैसे खतरनाक जानवर (Animal) को कोई छूना भी नहीं चाहता। वहीं महज 14 साल के एक बच्चे की बहादुरी (Bravery) देख लोग अपनी आंखो पर यकीन नहीं कर पा रहें हैं।

सोशल मीडिया पर इस समय ओडिशा के रहने वाले एक बच्चे की चर्चा बड़ी जोरों से चल रहा है। जिसकी उम्र मात्र 14 साल है। इस बच्चे का नाम ओम प्रकाश साहू बताया जा रहा है। ओम प्रकाश अपने कुछ दोस्तों के साथ केंद्रपाड़ा जिले के अराजी गांव के पास कानी नदी में नहा रहा था। जहां अचानक से एक खूंखार मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया। ऐसे में बच्चे ने बिना डरे अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए मगरमच्छ का सामना किया। जैसे ही मगरमच्छ ने हमला किया। ओम प्रकाश ने उसके मुंह और आंख पर जोरदार मुक्का मार दिया। जिस वजह से मगरमच्छ थोड़ा ढ़ीला पड़ गया और वह समझदारी दिखाते हुए पानी से बाहर निकल आया।

मगरमच्छ से पीछा छुड़ाकर उसने खुद को बचा लिया लेकिन इस दौरान मगरमच्छ के पंजे बच्चे के शरीर पर लग गए। पंजे लगने की वजह से बच्चा घायल हो गया। जिसके बाद उसका इलाज कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हालत ठीक बताई जा रही है। इस बच्चे की साहस ने लोगों को दांतों तले उंगलिया दबाने पर मजबूर कर दिया है।