वायरल

Published: May 29, 2021 11:06 AM IST

Viral Video17 साल के लड़के ने दिया, बर्थ-डे इनविटेशन पहुंचे हजारों लोग भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लगाना पड़ा कर्फ्यू- देखें वीडियो 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Twitter

अमेरिका : सोशल मीडिया (Social Media)  एक ऐसा प्लेटफार्म है जो किसी को भी रातों-रात स्टार बना देता है। लोग जमीन से आसमान में पहुंच जाते है। ऐसे ही एक 17 साल के बच्चे ने अपनी बर्थडे पार्टी (Birthday Party) के लिए एक ऐसा इनविटेशन कार्ड ( Invitation Card)  बनाया और उसे टिक-टॉक (Tik-Tok) पर For You नाम के पेज में शामिल किया। इस इनविटेशन को 280 मिलियन लोगों ने देखा और यह फिर सोशल मीडिया के जरिये पूरी दुनिया में वायरल हो गया। यह 17 साल के बच्चे का नाम  Adrian Lopzen है। जिसने लोगों को पार्टी के लिए इनविटेशन दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला अमेरिका का है। जिसने अपने बर्थडे पार्टी रखी और उसका नाम  #adrianskickback रखा। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पार्टी में आने के लिए टिकटें बुक कराई. लोगों को लगा इस टिकटॉकर की बर्थडे पार्टी में कई सारे सेलिब्रेटिज आने वाले हैं। जिसके कारण लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों को लोगों के लिए तैनात किया गया।जब Adrian Lopzen और Hernandez ने जब देखा कि स्थिति उनके नियंत्रण से बाहर होती देखा तो वेन्यू बदलने का फैसला किया. जिसके बाद उन्होंने लॉस एंजिल्स में एक अज्ञात स्थान पर वेन्यू रखा। लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं था। 

इस कार्यक्रम को लॉस एंजिल्स से बदला गया है और जिसके बाद पार्टी मूड में आए लोगों ने हंटिंग्टन बीच पर ही गाना बजाना, आतिशबाजी करने लगे। लोगों की भीड़ तितर-बितर करने की कोशिश की, तो लोगों ने कार के शीशे तोड़ना शुरू कर दिया, उन पर बोतलें और अन्य सामान फेंक दिया। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए अधिकारियों को रात भर का कर्फ्यू लगाना पड़ गया। पुलिस को इस मामले में 150 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पार्टी को बंद करा दिया।