वायरल

Published: Nov 25, 2021 12:09 PM IST

Weird Newsएक देश जहां लगती है घर के बाहर पत्नी की तस्वीर,ऐसा है अजीबोगरीब रिवाज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: दुनिया में कई तरह के अजीबोगरीब रिवाज है। जिसे जानकर हम चौंक जाते है। आज हम आपको एक ऐसे ही रिवाज के बारे में बताने जा रहे है। दरअसल इंडोनेशिया (Indonesia) के पास एक मुस्लिम देश (Muslim Country) ब्रुनेई (Brunei) है। आप जानकार हैरान होंगे लेकिन फिर भी हम आपको बता रहे है, दरअसल इस देश के लोग अपने घर के बाहर दीवारों पर अपनी बीवियों के फोटो लगाते हैं। आइए जानते है इस देश के अजीबोगरीब रिवाज….  

राजा भी करता है ऐसा…. 

जहां की हम बात बता रहे है वहां बस आम लोग ही नहीं बल्कि यहां तक कि यहां के राजा भी अपने महल के बाहर अपनी बीवी की फोटो लगाते हैं। हालांकि सुल्तान की फोटो भी दीवार पर देखने को मिल जाएगी। बता दें कि ब्रुनेई में यह रिवाज (Brunei Unique Custom) सदियों से चला रहा है। 

ब्रुनेई में राजतंत्र 

आपको बता दें कि ब्रुनेई में आज भी राजतंत्र ही चलता है। इसका मतलब यह है कि आज भी यहां राजा का ही शासन चलता है। अंग्रेजों की गुलामी से ब्रुनेई को 1 जनवरी 1984 को स्वतंत्रता मिली थी। अंग्रेजों की गुलामी के बाद भी ब्रुनेई का नाम दुनिया के रईस देशों में शामिल है। आज जहां दुनिया में हर जगह लोकत्रंत चल रहा है वही ब्रूनेई में आज भी राजतंत्र चलता है। 

घर की तुलना में कार ज्यादा 

दुनिया में कई जगह ऐसी है जो कई अलग तरह के आश्चर्यों से भरी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश में जितने घर हैं, उससे भी कहीं ज्यादा लोगों के पास कारें है। यहां एक हजार लोगों पर 700 से ज्यादा कारें हैं। वही बता दें कि ब्रुनेई में तेल की कीमतें बहुत कम हैं. यहां लोगों को ‘परिवहन कर’ भी ना के बराबर देना पड़ता है। यही वजह है की यहां कार घरों की तुलना में ज्यादा है। 

दुनिया का रईस राजा 

आपको बता दें कि ब्रुनेई के राजा हसनल बोल्किया (Hassanal Bolkiah) हैं, जिनकी गिनती दुनिया के सबसे रईस राजाओं में होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2008 में ब्रुनेई के राजा की संपत्ति करीब एक लाख 36 हजार 300 करोड़ रुपये थी। वाहनों के शौकीन ब्रुनेई के राजा की निजी कार पूरी तरह से सोने से बनी हुई है। 

दुनिया का सबसे बड़ा महल 

जो जानकारी हम आपको देने जा रहे है वो शायद आपको कभी मिली न हो। लेकिन आज हम आपके नॉलेज के लिए बता दें कि ब्रुनेई के सुल्तान जिस महल में रहते हैं उसमें 1700 से ज्यादा कमरे हैं। इसे दुनिया का सबसे बड़ा और आलीशान ‘आवासीय महल’ माना जाता है। ब्रुनेई के सुल्तान को गाड़ियों का बहुत शौक है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि सुल्तान के पास 7,000 से अधिक कारें हैं। यहां राजा से लेकर आम आम इंसान के घर के बाहर भी उसकी पत्नी की  है।