वायरल

Published: Mar 29, 2022 01:21 PM IST

Viral Video 'कच्चा बादाम' के बाद अब सोशल मीडिया पर छाया 'काला अंगूर' का जादू, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर पिछले कुछ दिनों से ‘कच्चा बादाम’ (Kachcha Badam) ट्रेंड बन गया है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस गाने पर रील्स बना रहे हैं। क्या आम जनता और क्या सेलिब्रिटी, सभी पर कच्चा बादाम का जादू चल रहा है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो एक शख्स बेहद मजाकिया अंदाज़ में अंगूर (Kala Angoor) बेचते हुए नज़र आ रहा हैं। 

सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर saaliminayat नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग सड़क के किनारे ठेले पर बैठकर अंगूर बेचते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, वह बेहद अनोखे तरीके से अंगूर बेचने के लिए मजाकिया गाना गा रहा है। यह शख्स गाना गाते हुए ‘काला अंगूर’ (Kala Angoor) लेने के लिए लोगों को आवाज लगा रहा है। 

अब सोशल मीडिया (Social Media) पर इस शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। काला अंगूर गाने को सुनकर हर किसी की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।