वायरल

Published: Dec 14, 2021 11:15 AM IST

Viral Videoकई सालों बाद पेरेंट्स से कुछ इस तरह मिली बेटी, वीडियो देख नहीं रुकेंगे आंसू

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: जहां हमारे देश में दिवाली ये एक बहुत बढ़ा त्यौहार होता है, ठीक वैसे ही फॉरेन के कई देशों में क्रिसमस एक बहुत बड़ा त्यौहार होता है। क्रिसमस के इस त्यौहार पर दूरदराज से लोग अपने घर, अपने परिवार के पास लौटते है और उनके साथ अपना समय बिताते है और ढेर सारा एन्जॉय करते है।

एक ऐसा ही खूबसूरत और भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे। दरअसल इस इमोशनल कर देने वाले वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक बेटी ने क्रिसमस से पहले अपने पापा को सरप्राइज दिया। जिस तरह उसने सरप्राइज दिया है, वाकई में बहुत भावुक कर देने वाला है। 

इस तरह हुआ जादुई क्रिसमस 

दरअसल इन दिनों इंस्टाग्राम यूजर मेग मैकलाचलन ने वीडियो को एक लंबे से कैप्शन के साथ पोस्ट किया। उसने लिखा, “सबसे अच्छा क्रिसमस आश्चर्य! मेरा परिवार बहुत करीबी है और मेरी बहन @gelatotravel स्विट्जरलैंड में 12 साल से ज्यादा समय से रह रही है, इसलिए हम उसे जितनी बार चाहे उतनी बार नहीं देख पाते। सोमवार को उसने फैसला किया कि वह हम सभी के साथ यहां रहना चाहती है, उसने अपनी फ़्लाइट बुक की, और वह यहां आ गई! वास्तव में एक जादुई क्रिसमस! ” इस तरह घर के लड़की को देख परिवार काफी खुश है। 

हैरानी बदली ख़ुशी में 

सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स कार की डिग्गी खोलते हुए दिखाई देता है। जैसे ही वह उसे खोलता है, वह अंदर किसी को बैठा हुआ देखकर चौंक जाता है। हालांकि, उसकी हैरानी जल्द ही खुशी में बदल जाती है, जब उसे पता चलता है कि यह उसकी बेटी है। चारों और इमोशनल माहौल हो जाता है।

गले लग खूब रोते है बाप-बेटी 

यह वीडियो इतना इमोशनल है कि किसी के भी दिल को छू लेगा और कोई भी इसे देखने के बाद भावुक हो जाएगा। गाड़ी से बाहर निकलते ही लड़की “हाय डैड” कहती है और उसे गले लगा लेती है। अपनी बेटी को इतने समय बाद देखकर बेटी के गले लगते ही पिता भावुक होकर रोने लगते हैं। वाकई में एक पिता के लिए औलाद से बढ़कर कोई नहीं होता और एक बेटी के लिए उसके मां-बाप और फैमली से बढ़कर कोई नहीं होता। 

 

वीडियो को लोगों ने खूब किया पसंद 

बता दें कि इस भावनात्मक वीडियो को 5 दिन पहले सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। पोस्ट किए जाने के बाद से, क्लिप को अब तक 14 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि इस दिल छू लेने वाले वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “केवल शुद्धतम आनंद,” दूसरे ने लिखा- “इसे प्यार करो” अब इस वीडियो को सोशल मिडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।