वायरल

Published: Jun 22, 2021 04:40 PM IST

Viral Videoमुर्गे का गजब करतब, पंजे से हवा में उड़ाया अंडा, फिर किया कुछ ऐसा... देख दंग रह गए लोग- देखें विडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली : वर्तमान में सोशल मीडिया सबके लिए मनोरंजन का केंद्र बन गया है। आये दिन सोशल मीडिया पर अजब-गजब और अतरंगी तरह के वीडियो वायरल होते रहते है और लोग इन वायरल हो रहे वीडियो का बड़े अच्छे से लुफ्त उठाते है। सोशल सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार और फनी वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कई बार तो जानवरों के भी इतने मजेदार वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर हम हैरान रह जाते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मुर्गे का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में मुर्गा का कमाल का स्टंट कर रहा है।  क्या आपने कभी मुर्गे को स्टंट करते हुए देखा है ? अगर नहीं देखा तो अब देख लीजिए। इस मुर्गे का वीडियो देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होगा। हमेशा से इंसान को अजीबो गरीब हरकत करते हुए देखा है। लेकिन इस वीडियो में एक मुर्ग़ा एक ऐसा स्टंट कर रहा हैं। जिसे देख आप हैरान रह जायेंगे।

 

इस अतरंगी, हैरान कर देने वाला वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मुर्गा अपने पंजे से अंडे को हवा में उछालता है और फिर अपनी गर्दन पर रख लेता है। इस तरह वो बार-बार अंडे को हवा में उछाल कर करतब दिखाता है।

क्या आपने देखा है पहले कभी ऐसे किसी मुर्गे को स्टंट करते हुए। लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। इस वीडियो को अबत सैंकड़ों लोग देख चुके हैं। लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।