वायरल

Published: Jan 31, 2022 01:05 PM IST

Viral Video हथिनी ने इंसान की बच्ची को पिलाया अपना दूध, वायरल वीडियो ने छुआ सबका दिल- देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Girl Drink Elephant Milk Viral Video: हर किसी के घर पर आमतौर गाय, भैंस, बकरी जैसे घरेलू जानवरों का दूध इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की हथिनी का दूध (Girl Drink Elephant Milk) पी रही है। इस वीडियो को देखकर हर कोई इस बच्ची और हथिनी की दोस्ती की तारीफ कर रहा है। जिस तरह बच्ची हथिनी का दूध पी रही है। ऐसा शायद ही आपने कभी देखा होगा। 

इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो असम के गोलाघाट जिले का है। इस वीडियो में हथिनी और बच्ची का बंधन देखा जा सकता है। वायरल हुए इस वीडियो में तीन साल की हर्षिता बोरा अपने घर के आंगन में हथिनी के साथ खेल रही है और उसका दूध पी रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, हर्षिता हथिनी को दूध पिलाने के लिए कह रही है और हथिनी ने उसकी बात सुन भी ली। जिसे बाद बच्ची मज़े से उसका दूध पीने लगती है। 

हथिनी और बच्ची के इस प्यार भरे रिश्ते को लड़की की बड़ी बहन और उसके परिवार के अन्य सदस्य देख रहे थे और उसका उत्साह बढ़ाया। वहीं पड़ोसियों की मानें तो हर्षिता हथिनी को ‘बीनू’ कहकर बुलाती है और उसके साथ अक्सर खेलती नजर आती है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को Somatirtha Purohit ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तब वायरल हुआ जब असम के विभिन्न जिलों में मानव-पशु संघर्ष देखा जा रहा है। खासकर मानव-हाथी का संघर्ष काफी बढ़ गया है। आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, पिछले साल यानी 2021 में हाथियों के हमलों के कारण 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबकि असम के अलग-अलग जिलों में 71 हाथियों की मौत बिजली के झटके, जहर, तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने और तालाबों और खाई में गिरने से हुई है।